टिकट बंटते ही BJP में इन सीटों पर बगावत, इन नेताओं ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 59 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। वहीं इस बार करीब 10 नेताओं के टिकट कटे हैं। उनमें से कुछ ने बगावत कर दी है। और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

पूर्व दर्जाधारी जगवीर सिह भंडारी ने बीजेपी के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जहां एक ओर मगन सिंह बिष्ट ने भी तीखी प्रतिक्रिया जताई तो वहीं कर्णप्रयाग विधानसभा से टिकट न मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी ने पार्टी के विरोध में चुनाव लड़ने का एलान किया है। वहीं प्रदेश मंत्री बलवीर घुनियाल ने भी नाराज़गी जताते हुए गम्भीर आरोप लगाए हैं। जहां पहली लिस्ट से बीजेपी में बगावत के स्वर बुलन्द हो गए हैं तो वहीं अब सबकी निगाहें दूसरी लिस्ट पर टिक गई है।

देवप्रयाग विधानसभा सीट पर भी सीटिंग विधायक विनोद कंडारी का नाम भाजपा प्रत्याशी के तौर पर घोषित होने पर टिकट के दौड़ में आगे माने जा रहे पूर्व प्रमुख मगन सिंह बिष्ट ने तीखी प्रतिक्रिया जताई। बिष्ट ने कहा कि टिकट बंटवारे में धन-बल का आरोप लगाते हुए कहा कि वह जन आकांक्षाओं के अनुरूप विधान सभा चुनाव में खड़े होंगे व इसका जबाब देंगे।

टिकट कटने से नाराज पूर्व प्रमुख बिष्ट सीटिंग विधायक पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अपने चहेतों व रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए विधायक ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग सीट पर टिकट की सौदेबाजी हुई है। क्षेत्रीय जनता क्षेत्रीय व्यक्ति का साथ देकर उनको विजय बनाएगी।

वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी ने टिकटों के एलान के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बगावत कर दी है। उन्होंने पार्टी पर दगाबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मेरे साथ पार्टी ने लगातार धोखा और अन्याय किया है। जिसका प्रतिशोध जनता और मेरे मन में है। मैंने हमेशा पार्टी को अपनी मां के समान समझकर काम किया है। कभी पार्टी से दगाबाजी नहीं की है, लेकिन जिन लोगों ने पार्टी के साथ दगाबाजी की और पार्टी का विरोध किया, उन्हें पार्टी ने आगे किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व दर्जाधारी जगवीर सिह भंडारी ने भी यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के अधिकृति प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। भंडारी ने कहा कि भाजपा में निष्ठावान और जमीन से जुडे़ हुए कार्याकर्ताओं की पहचान की कमी है। मेरे साथ हर बार धोखा किया जाता है। वह यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लडे़ंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *