उत्तराखंड बीजेपी की पहली लिस्ट में 10 विधायकों के कटे टिकट

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है। उत्तराखंड बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, पार्टी ने 59 प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं। इस पहली सूची में ही 10 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। उत्तराखंड भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की पुत्री रितु खंडूरी का टिकट काटा जाना चर्चाओं का जहां विषय बना हुआ है वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का भी टिकट काटा गया। जबकि, अभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन होना बाकी है।

नीचे लिस्ट में देखें किन विधायकों का टिकट कट गया है…

  •  खानपुर- प्रणव सिंह चैंपियन
  • थराली- मुन्नी देवी
  • कर्णप्रयाग- सुरेंद्र सिंह नेगी
  • यमकेश्वर- ऋतु खंडूरी
  • पौड़ी- मुकेश सिंह कोली
  • गंगोलीहाट- मीना गंगोला
  • कपकोट- बलवंत सिंह भौर्याल
  • द्वाराहाट- महेश सिंह नेगी
  • अल्मोड़ा- रघुनाथ सिंह चौहान
  • काशीपुर- हरभजन सिंह चीमा