चुनाव आयोग की SSP उधमसिंहनगर पर गिरी  गाज, हटाए गए, आईपीएस बरिंदरजीत सिंह को कमान

देहरादून: उत्तराखंड में केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसएसपी उधमसिंहनगर को हटा दिया गया है। दिलीप कुंवर की जगह 2008 बैच के आईपीएस बरिंदरजीत सिंह को जिले कमान सौंपी गई है। रुद्रपुर में बीते दिनों हुए बवाल के साथ ही अवैध शराब बिक्री की शिकायत का संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग एसएसपी उधमसिंहनगर को हटा दिया है।