उत्तराखंड में एक दिन में 24 नए कोरोना केस, 14 नए मरीज़ मिले, कुल संख्या पहुंची 146

देहरादून (नेटवर्क 10 संवाददाता)। आज की कोरोना से जुड़ी सबसे बड़ी खबर है। आज शाम को जारी उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के कोरोना बुलेटिन में बताया गया है कि आज शाम को 3 बजे के बाद प्रदेश में 14 और कोरोना मामले मिले हैं। अब प्रदेश में कुल पॉजिटिव मिले मामलों की संख्या 146 हो गयी है।

शाम को जारी कोरोना बुलेटिन में जो मामले सामने आए हैं उनका जिलेवार विवरण इस तरह है-

उत्तरकाशी में 3

हरिद्वार में  2

अल्मोड़ा में  1

बागेश्वर में  4

उधम सिंह नगर में 2

नैनीताल में 2

कल यानी बुधवार को शाम तक प्रदेश में मिले कुल कोरोना मामलों की संख्या 122 थी। इसके बाद 10 और मामले 12 घंटे से भी कम वक्त में सामने आई थे और ये संख्या आज गुरुवार दोपहर तक 132 हो गयी थी। दोपहर से शाम तक 14 मामले और सामने आ गए। इस से पहले 3 बजे के कोरोना बुलेटिन में आज के नए माम्नील्योण की संख्या 10 बताई गई थी। यानि 24 नए मामले 24 घंटे से भी कम समय में मिले हैं। ये बेहद चिंता में डालने वाला हैं।