उत्तराखंड: बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो बीजेपी नेताओं की दर्दनाक मौत

रुड़की: उत्तराखंड से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। मंडल अध्यक्ष अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने यमुनानगर कार से जा रहे थे।  इस दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भीषण सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद से ही दोनों घरों में मातम पसरा है। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है।

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी 22 जनवरी को होनी है और शादी की तैयारियों को लेकर वह पिछले कई दिनों से लगे हुए थे आज सुबह वह अपने दोस्त और युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमन कश्यप के साथ कार में सवार होकर यमुनानगर जा रहे थे वहीं सरसावा के समीप उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई जिसमें कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद से ही दोनों के घरों में मातम पसरा है। शहर में भी शोक की लहर है।