सावधान: नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट कोरोना संक्रमित

नैनीताल:  कोरोना वायरस की तीसरी लहर उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रही है। नैनीताल, देहरादून और हरिद्वार में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं।

शनिवार को एसएसपी पंकज भट्ट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। फिलहाल पंकज भट्ट ने अपने आप को घर में आइसोलेट कर लिया है। उनसे सम्पर्क में आए अधिकारियों और कर्मचारियों का सैंपल जांच के लिए लिया जा रहा है।