देश के 26 राज्यों में फैला ओमिक्रॉन, अब तक कुल 2630 मरीज संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 56 फीसदी तेजी के साथ 90 हजार 928 लोग इससे संक्रमित हो गए हैं और 325 लोगों की इससे मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को 58 हजार मामले सामने आए थे। बीते 24 घंटे में मुंबई में 15 हजार से अधिक लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ गए।

वहीं ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या भी 2000 को पार कर गई। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी बुरा हाल है। यहां अब 10 हजार से अधिक केस सामने आने लगे हैं जो कि चिंताजनक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है। 797 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं 465 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं।

महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अब तक कुल 260 रेजिडेंट डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 26,538 नए मामले सामने आए हैं। वहीं यहां ओमिक्रॉन के कुल मामले 797 हो गए हैं। बुधवार तक देश भर में 1.43 करोड़ से अधिक किशोरों(15-18) ने टीके प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कराया है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर किशोरों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *