टिहरी में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने 1.67 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

टिहरी: उत्तराखंड में टिहरी के नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने करोड़ों की सौगात दी है। कैबिनेट मंत्री ने क्वीली पट्टी के चाका पहुंच कर एक करोड़ 67 लाख की योजनाओं का शिलान्यास भी किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारियों को तत्काल इनके निराकरण के निर्देश भी दिए।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर सुबोध उनियाल ने अपने 10 साल के विकास कार्यों को जनता के सामने भी रखा। उन्होंने कहा केंद्र में नरेंद्र मोदी व राज्य में धामी सरकार ने जिस तरह से विकास कार्यों की गंगा बहाई वह पूर्ववर्ती सरकार में नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार ने जनता को छलने का काम किया है। इसीलिए मैंने कांग्रेस का साथ छोड़ा और विकास रूपी भाजपा सरकार में आकर विकास कार्यों को तेजी देने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *