श्रीनगर: खाई में गिरा मैक्स, हादसे में दो लोग घायल, चालक फरार

श्रीनगरः पहाड़ पर दर्दनाक हादसो का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वक्त दर्दनाक हादसे की खबर पौड़ी श्रीनगर से आ रही है। यहां आज शाम गंगा दर्शन बैंड के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि वाहन ढलान में पेड़ पर जाकर रुक गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

शनिवार शाम करीब 5 बजकर 45 मिनट पर एक मैक्स वाहन गंगा दर्शन बैंड के पास अनियंत्रित हो गया। जिसकी चपेट में 59 वर्षीय वीरेंद्र आ गए। जिसके चलते वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, मैक्स 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि वाहन ढलान में पेड़ पर जाकर रुक गया।  जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं, हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *