मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, शीतलहर की चपेट में रहेंगे ये इलाके

देहरादून: तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार गिरते तापमान के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप देखने मिल रहा है। बढ़ती ठंड के बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी दून और आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। शीतलहर के प्रकोप से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए शाम होते ही घरों में दुबक रहे है।

बता दें कि कड़ाके की ठंड के कारण चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में बहने वाली नदियां और गदेरे बर्फ में तब्दील हो चुके हैं। सड़क और पैदल रास्तों पर भी पाले की मोटी चादर बिछने से सड़कें बंद हो गई हैं। कुछ दिन पहले क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई थी, जिसके बाद से यहां तापमान लगातार गिरता जा रहा है। इन दिनों यहां पर तापमान शून्य से माइनस 15 डिग्री तक पहुंच रहा है। इसके चलते यहां पर बहने वाली धौली नदी जम गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *