बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने के मामले को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग। कोविड 19 पर आज होगी समीक्षा। मुख्यसचिव एसएस संधु, डीजीपी अशोक कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बैठक में शामिल होंगे।

  • नए वेरिएंट को लेकर राज्य में अलर्ट।
  • प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को सख्ती बरतते हुए कोविड प्रोटोकॉल पालन कराने के निर्देश।
  • आज हाईलेवल मीटिंग में कोरोना के मामलों पर नियंत्रण को लेकर मंथन।
  • सीएम आवास पर 5 बजे बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक।
  • सीएम की अध्यक्षता में होगी बैठक।