देहरादून जनपद में एक बार फिर देह व्यापार का खुलासा हुआ है। मंगलवार को कोतवाली विकासनगर पुलिस ने लेहमत पुल हरबर्टपुर पर चेकिंग के दौरान देह व्यापार में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। साथ ही पुलिस ने तीन पीड़ित युवतियों को सेक्स रैकेट के धंधे से निकालकर आजाद कराया है।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मुकर्रम उर्फ मोनू पुत्र रमजान निवासी ग्राम जीवनगढ़, थाना विकास नगर, जनपद देहरादून, अक्षय कुमार पुत्र पप्पू कुमार निवासी ग्राम सट्टा रसूलपुर, शामली, उत्तर प्रदेश बताया है पुलिस फरार चल रहे राजकुमार पुत्र शिव कुमार महतो निवासी बस्ती विकासनगर देहरादून की तलाश कर रही है। पीड़ितों ने बताया कि अभियुक्त उनकों नौकरी के नाम पर और गरीबी का फायदा उठाकर देह व्यापार के धंधे में लगा देते हैं।
