CM धामी ने पिथौरागढ़ में शरदोत्सव का किया शुभारम्भ, 344 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय भ्रमण पर पिथौरागढ़ जनपद पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिला मुख्यालय के देव सिंह मैदान में आयोजित शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए, जनपद के विकास हेतु कुल 34384.65  की कुल 126 योजनाओं, कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल,  विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला, अध्यक्ष नगरपालिका राजेन्द्र रावत, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मनोज सामंत, रेलवे बोर्ड की सदस्य गीता ठाकुर, जिला प्रभारी भाजपा कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र वल्दिया, राकेश देवलाल, महिमन कन्याल, बी एल जोशी जिलाध्यक्ष भाजपा  महामण्डलेश्वर विरेंद्रानंद महाराज, आयुक्त कुमाऊं सुशील कुमार, आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, स्थानीय नागरिक,संस्कृति कर्मी,स्कूलों के बच्चे आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *