सुनिश्चित जीत को शानदार बनाना हो लक्ष्य: प्रह्लाद जोशी

 

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। कार्यकर्ताओ को इसे शानदार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित चुनाव प्रबन्धन समिति की बैठक में उन्होंने पदाधिकारियो को जरुरी टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य विकास की दृष्टि से सफल साबित हुए हैं और यही आम जनता में विश्वास का कारण है। सभी पदाधिकारी जिन्हें दायित्व मिले हैं, उनको दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन और निष्ठा के साथ करना है। इसके लिए हमे सकारात्मक और परस्पर संवाद रखकर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उतराखंड के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है और भविष्य के लिए भी रोडमैप तैयार किया है। प्रदेश में सड़क संपर्क से लेकर पर्यटन तक का मजबूत ढांचा विकसित हुआ है और राज्य आर्थिक रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की राह पर अग्रसर है और कोरोना के बाद पूरे विश्व में भारत की इकोनोमी व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की योजनाओ को आम जन तक पहुचाने की दिशा में तत्परता से कार्य करने की जरुरत है। भाजपा विकास के ऐजेंडे पर जनता के पास जाएगी। उन्होंने कहा कि हम जो भी करें विश्वास के साथ करें, उसका संगठन को लाभ मिलना चाहिए। हमारे कार्यकर्ताओं का आंकलन संगठन करता है और अच्छे कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना संगठन की रीति है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति द्वारा विजय के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। हम सबको साथ मिलकर अपना लक्ष्य पूर्ण करने के लिए अभी से जुटना होगा और दायित्वो के निर्वहन में तत्परता से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में अन्य दलों की तुलना में बहुत आगे है,क्योंकि भाजपा पूरे 5 वर्ष जन सेवा के कार्यों में जनता के बीच रही और अन्य दल चुनाव से पहले अब दिख रहे है। हमें जनता तक अपनी उपलब्धिया और जन कल्याण के कार्यों को पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि केदारनाथ दौरे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा केदारनाथ में कार और हेमकुंड में रोप वे से यात्रा की जा सौगात मिली वह ऐतिहासिक और राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। ऐसी योजनाओं से राज्य का विकास निश्चित तौर पर होगा और भाजपा के पास ऐसी दर्जनों योजनाए है और उपलब्धिया भी है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने चुनाव प्रबंधन के लिए बनाई गई 33 विभागों के विभाग प्रमुखों तथा उनके कार्यशैली की चर्चा की और उन्हें अपने कार्यों को समुचित ढंग से निर्वाहन का आग्रह किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने किया। राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रभारी रेखा वर्मा, चुनाव सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह, लॉकेट चटर्जी पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, अजय टम्टा, राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा, राजीव जेटली, कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

डबल ईंजन की सरकार को जनप्रतिनिधियों को करने होंगे विशेष प्रयास
भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है । जनप्रतिनिधि सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है और जन प्रतिनिधियों को जनता के प्रति पूर्ण निष्ठा पारदर्शिता के साथ कार्य कर अपने कर्तब्यों का निर्वहन करने से आम जनता का भी उनके प्रति विश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि यह कार्य हमारे सभी जनप्रतिनिधि बखूबी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी दृष्टि से विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। चुनाव का वातावरण भाजपा के पक्ष में है ऐसे में जन प्रतिनिधियों का विशेष दायित्व है कि वह जनता को सरकार और प्रोत्साहित कर भाजपा नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश सरकार के कार्यों को आम जनता को बता कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि सभी को कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक जाकर परिश्रम के साथ जुटना है। उत्तराखंड में स्थानीय निकायों का विशेष महत्व है। नगर पालिका, नगर निगम, जिला पंचायत और विकास खंडों में लगातार जनहित में धरातल पर कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है, ऐसे में हम सबको भी सचेत और सचेष्ट रहना है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में हमें सम्पर्क की गति और तेज करनी होगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए जीत महत्वपूर्ण है और जनता के बल पर होगी।
भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी जोशी ने कहा कि राज्य का सर्वांगीण विकास भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण प्रयास है। उसके अलग-अलग क्षेत्रों में चुने हुए जन प्रतिनिधियों ने सार्थक प्रयास किया है जिसका लाभ जनता को मिला है। जनता हमारे पक्ष  में है केवल उसे प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। इस कार्य में चुने हुए जन प्रतिनिधियों की विशेष और महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमारे जन प्रतिनिधियों ने जो काम किया है उसकी चर्चा उदाहरण के रूप में अन्य राज्यों में होती है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवी-देवताओं का धार्मिक स्थल है जहां कंकर-कंकर में शंकर की परिकल्पना है। पूरे विश्व के लोग यहां इन देवी-देवताओं और अध्यात्म के दर्शन के लिए आते हैं। इसके लिए केन्द्र और राज्य दोनों सरकारों ने डबल ईंजन के रूप में ऐतिहासिक कार्य किया है। संसदीय कार्य मंत्री चारधाम में बनने वाले ऑल वेदर रोड की चर्चा करते हुए कहा कि इन सर्व मौसमी सड़कें दिशा परिवर्तन का काम करेगी। इनका राज्य की संस्कृतिक और आर्थिकी पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए आप सभी कार्यकर्ताओं के साथ डबल ईंजन की सरकार की पुनर्रावृत्ति जरूरी है।
जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जन भावनाओं को आहत किया है। भ्रष्टाचार का खेल खेला है ऐसे में जनता को इसका स्मरण कराते रहना चाहिए। केवल भाजपा ने उत्तराखंड का विकास किया है और कर सकती है। भाजपा प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने केंद्र सरकार की बहुआयामी योजनाओं रसोई गैस, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ भारत, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ जल जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने इन कामों को जनहित में किया है। यही कारण है कि हमारे पक्ष में जनता के बीच अनुकूल स्थिति है। उन्होंने कहा कि हम सब जनता को साथ लेकर जनहित में  कराए गए कामों की जानकारी देते हुए उन्हें अपने साथ जोड़ें तथा उनको लक्षित करते हुए मतदान को प्रेरित करें। यह हमारी पार्टी की जीत के लिए आवश्यक है।

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि 2017 की जनप्रतिनिधि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे, जिनका उपयोग चुनावी वर्ष में हुआ था। अब 2022 में होने वाले चुनाव में हम सबको बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी है, ऐसे में हम सब जनप्रतिनिधियों को घर-घर जाकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों में जनता को जोड़ने का कार्य करना है। सभी जनप्रतिनिधि 2022 में ‘अबकी बार 60 पार’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ें, यह हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा। अपने-अपने क्षेत्रों में विजय प्राप्त करने के लिए समाज को जागरूक करने का काम करना है।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी, सरदार आरपी सिंह, महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, सुरेश भट्ट ने भी संबोधित किया। संचालन कुलदीप कुमार ने किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष , मेयर, पालिका अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *