चार दिन पूर्ण रूप से बंद रहेगा यातायात के लिए ये राष्ट्रीय राजमार्ग… जानिये पूरी ख़बर….

नैनीताल: राष्ट्रीय राजमार्ग खैरना से काकडीघाट तक मलुवा सफाई होने के कारण आगामी 7 नवम्बर से 10 नवम्बर तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।

अधिशासी अभियन्ता राष्टीय राजमार्ग सुनील कुमार ने कहा कि खैरना से काकडीघाट के मध्य आपदा दौरान भारी मलुवा आया है जिससे दुर्घटना जोन बना हुआ है, इसलिए सुरक्षित यातायात हेतु मलुवा हटाना अति आवश्यक है।