उत्तराखंड में AAP को लगा तगड़ा झटका, 29 पदाधिकारियों समेत 75 ने ज्वाइन की BJP

देहरादून (नेटवर्क 10 संवाददाता)। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. आज पार्टी के 29 पदाधिकारियों के साथ 75 कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इन लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में हमारा कुनबा बढ़ रहा है. मदन कौशिक ने कहा कि संगठन में मैनेजमेंट को लेकर हमारी पार्टी सख्त है.