उत्तराखंड: बागेश्वर में दूल्हा-दुल्हन 14 दिन के लिए क्वारंटाइन

बागेश्वर (नेटवर्क 10 संवाददाता)। बागेश्वर जिले में एक नवदंपति को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है। दोनों की हाल ही में शादी हुई है। दोनों की शादी में जो लोग शामिल हुए थे उनको भी होम क्वारंटाइन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी बाराती अपने अपने घरों में अलग अलग कमरों में क्वारंटाइन रहेंगे।

बागेश्वर के कांडा क्षेत्र से बुधवार को प्रशासन से अनुमति लेकर एक बरात अल्मोड़ा जिले के भतरौजखान गई थी। दूल्हे दीपक का विवाह दुल्हन लता से पूरे हिदू रीति-रिवाज के साथ हुआ। देर रात लौटते समय पुलिस ने रोक कर सीधे बिलौना भेज दिया। वर-वधू की डॉक्टरों ने थर्मल स्क्रीनिग और स्वास्थ्य परीक्षण किया। डाक्टरों की सलाह पर दंपती को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किया गया जबकि बरात में शामिल 12 लोगों को होम क्वारंटाइन को कहा गया। सभी

प्रक्रिया पूरी होने के बाद बारात करीब रात 12 बजे पहुंची। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि बरात में चार वाहनों का इस्तेमाल किया गया था। लॉकडाउन के सभी मानकों को ध्यान में रखकर शादी की अनुमति दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *