अल्मोड़ा: मौलेखाल में मनाया गया थाना दिवस, शिकायतों का मौके पर ही निपटान

सल्ट/मौलेखाल (नेटवर्क 10 संवाददाता)। पुलिस उप महानिरीक्षक कुमायूँ क्षेत्र द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु थाना दिवस मनाये जाने के समस्त थाना प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं। आदेश के तहत थाना दिवस पर जनसमस्याओं के तुरंत समाधान करने के आदेश दिए गए हैं। इसी आदेश के तहत आज सल्ट के थानाध्यक्ष धीरेन्द्र पंत के नेतृत्व में मौलेखाल में थाना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों की शिकायतों को सुनकर मौके पर ही उनका समाधान कर दिया गया।

उप महानिरीक्षक कुमायूँ क्षेत्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर शनिवार को पूरे अल्मोड़ा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानाक्षेत्रान्तर्गत थाना दिवस मनाया गया। जिसमें कैम्प लगाकर थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत आम जनमानस की पुलिस से सम्बन्धित समस्याओं को जानकर उनका निस्तारण किया गया।