आज भाजपा में शामिल होंगे पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार

देहरादून: भाजपा में शामिल होने के लिए पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार दिल्ली पहुंचे हैं। खबर है कि वह आज भाजपा के शामिल होने जा रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक दिल्ली रवाना हो चुके हैं। इससे पहले शनिवार को राजकुमार भाजपा में शामिल होने वाले थे। लेकिन किन्हीं कारण उस दिन वह शामिल नहीं हो पाए थे। सूत्रों के मुताबिक, विधायक ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के सामने देहरादून की एक सीट से टिकट देने की शर्त रखी थी। जिस कारण ऐसा हुआ था। बता दें कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा धनौल्टी विधानसभा के निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार को पहले ही पार्टी में शामिल करा चुकी है। अब एक और विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *