तीन दिन के लिए फिर मौसम लेगा करवट, हो सकती है भारी बारिश

देहरादून (नेटवर्क 10 संवाददाता)। उत्तराखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। आज से फिर कई जिलों में बारिश होगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज से तीन दिन तक कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। इसे देखते हुए राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।

दूसरी तरफ मार्गों की बात करें तो राज्य के सभी प्रमुख मार्ग लगभग खुले हुए हैं। कई संपर्क मार्ग भूस्खलन की वजह से अभी भी बंद हैं। फिलहाल गढ़वाल में सभी प्रमुख मार्ग सुचारू हैं। मगर कुमाऊं में दुश्वारियां बरकरार हैं। पिथौरागढ़ में भूस्खलन से दो मकानों को खतरा पैदा हो गया है। दिल्ली-यमुनात्री हाईवे नैनबाग के पास आठ दिन बाद आवाजाही के लिए खुल गया है।

उधर, पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में बारिश थमने के बाद भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार को निर्तोली गांव में हुए भूस्खलन से दो मकान खतरे की जद में आ गए। भयभीत ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *