बड़ी खबर: जॉली ग्रांट और रानीपोखरी के बीच बना पुल टूटा, कई वाहन बहे

ऋषिकेश (नेटवर्क 10 संवाददाता)। लगातार हो रही तेज बारिश उत्तराखंड में कहर भी बरपा रही है। अभी अभी बड़ी खबर सामने आई है। पता लगा है कि जॉलीग्रांट और रानीपोखरी के बीच बना पुल टूट गया है। खबर गुरुवार सुबह की है। बताया गया है कि जब ये हादसा हुआ उस वक्त पुल पर कई वाहन चल रहे थे। इस वजह से कई वाहन बह गए हैं।

ऋषिकेश क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे रानीपोखरी के ऊपर बना पुल टूट गया। उस वक्त पुल के ऊपर से कई वाहन गुजर रहे थे।

यहां कई वाहनों के बहने की जानकारी सामने आई है। पुल का जो हिस्सा टूटा है, वहां कुछ वाहन फंस गए हैं और कुछ पलट गए हैं। वहीं, पुल के टूटने से दून का ऋषिकेश से संपर्क कट गया है। वहीं, अब अगर किसी को ऋषिकेश से देहरादून आना है तो उन्हें नेपाली फार्म होते हुए आना होगा।

ऋषिकेश में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। गुरुवार सुबह रानीपोखरी पर बना पुल टूट गया। पुल का जो हिस्सा टूटा है, वहां कुछ वाहन फंस गए और कुछ पलट गए हैं। कुछ वाहनों के बहने की भी आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *