कल्याण सिंह को अंतिम विधाई देने पहुंचे कई वरिष्ठ राजनेता

लखनऊ (नेटवर्क 10 संवाददाता)। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अंतिम विधाई देने लखनऊ में कई वरिष्ठ राजनेताओं का तांता लगा। बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में निधन हो गया था। उनकी पार्थिव देह को रात से ही उनके पौत्र और योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास पर रखा गया।

कल्याण सिंह को विदा करने विधान भवन में भी बड़ी संख्या में नेता तथा विपक्षी दलों के दिग्गज पहुंचे। बीजेपी ही नहीं, समाजवादी पार्टी के साथ बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल तथा अन्य पार्टियों के कई विधायक और अन्य नेताओं ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह के आवास से विधान भवन तक पार्थिव देह को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह तथा आशुतोष टंडन आए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह भी कल्याण सिंह की पार्थिव देह का दर्शन करने लखनऊ पहुंचे। उनके साथ योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *