उत्तराखंड में आफत बनकर बरस रही है बारिश, 400 यात्री फंसे

देहरादून (नेटवर्क 10 ब्यूरो)। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज सुधर ही नहीं रहा है। बारिश आफत बनकर बरस रही है। जगह जगह सड़कें बंद हो गई हैं। इधर बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद हो गया है जिससे सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। गंगोत्री राजमार्ग नगुण के पास, जबकि बदरीनाथ राजमार्ग तोता घाटी के पास बंद है। दूसरी तरफ जोशीमठ-मलारी हाईवे पर तमक के पास लगातार भूस्खलन हो रहा है। यहां भी सड़क को अब तक नहीं खोला जा सका है। यहां 6 दिन से 400 यात्री फंसे हुए हैं।

गुरुवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने भूस्खलन जोन के मुहाने का जायजा लिया। इस दौरान पहाड़ी पर बड़े क्षेत्र में दरारें नजर आईं। इससे पहाड़ी के टूटने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा यहां रुक-रुककर भूस्खलन भी हो रहा है। इस कारण हाईवे खोला नहीं जा पा रहा है। हालांकि, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान सुरक्षित पैदल रास्ता बनाने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *