हरेला पर्व पर संयुक्त रूप से चलाया गया वृक्षारोपण अभियान

थराली (मोहन गिरी) उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर्व पर थराली नगर पंचायत के देवराड़ा वार्ड में बद्रीनाथ वन प्रभाग और अलकनंदा वन प्रभाग ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें देवराड़ा वन सरपंच सहित बैनोली, कुलसारी और सुइय्या के वन सरपंचों सहित सशत्र सीमा बल ग्वालदम ,पुलिस ,कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम ,ब्लॉक प्रमुख थराली ,नगर पंचायत अध्यक्ष थराली सहित राजनैतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े व्यक्तियों सहित ग्रामीणों ने फलदार ,छायादार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित और हरा भरा बनाने का संकल्प लिया।
अलकनंदा वन प्रभाग और बद्रीनाथ वन प्रभाग के इस संयुक्त वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में कुल 300 पेड़ लगाए गए जिसमे बांज, फंयाट, दाड़िम ,संतरा सहित अन्य फलदार ओर छायादार पौधों का रोपड़ कर इन पौधों को वृक्ष बनने तक इनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान देवराड़ा वार्ड की महिला मंगल दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों के माध्यम से हरेला पर्व मनाते हुए वृक्षारोपण के साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करने का भी सन्देश दिया।
वहीं अलकनंदा वन प्रभाग के रेंज अधिकारी मनोज देवराड़ी और बद्रीनाथ वन प्रभाग के रेंज अधिकारी हरीश थपलियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि हरेला महोत्सव में वन विभाग द्वारा आगे भी वृहद रूप से वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमे आम जन को केवल पेड़ लगाने तक ही सीमित न रखकर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही अपने आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति भी जागरूक करना इस महोत्सव का लक्ष्य है।
कार्यक्रम में हरीश थपलियाल रेंज अधिकारी बद्रीनाथ वन प्रभाग ,मनोज देवराड़ी रेंज अधिकारी अलकनंदा वन प्रभाग, मक्खन लाल वन दरोगा बद्रीनाथ वन प्रभाग ग्वालदम ,बीरेंद्र रावत वन सरपंच देवराड़ा, नरेंद्र राणा वन सरपंच बैनोली,महिपाल सिंह रावत वन सरपंच कुलसारी, बलवंत सिंह बिष्ट पर्यावरण प्रेमी,रंजीत सिंह नेगी मंडल अध्यक्ष भाजपा ,कविता नेगी ब्लॉक प्रमुख थराली, दीपा भारती नगर पंचायत अध्यक्ष थराली, नरेंद्र भारती ,लाल सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहेकांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट उत्तराखंड कांग्रेस में जोश भरने के लिए शुक्रवार को देहरादून पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *