उत्तराखंड: चार जिलों के सीएमओ बदले

देहरादून: उत्तराखंड सरकार बदलने के बाद से ही ने राज्य की नौकरशाही को फेंटने का काम जारी है। अब तक जहां आईएएस और पीसीएस अफसरों का नंबर चल रहा था वहीं अब चार जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों (CMO) का तबादला कर दिया गया है। डॉ मनोज उप्रेती को देहरादून का सीएमओ बनाया गया है। जबकि अभी तक यहां सीएमओ का कार्यभार देख रहे डॉ अनूप डिमरी को महानिदेशालय भेजा गया है। टिहरी में डॉ संजय जैन को सीएमओ बनाया गया है। वहां की सीएमओ डॉ सुमन आर्य को भी महानिदेशालय में तैनात किया गया है। देहरादून के जिला अस्पताल कोरोनेशन और गांधी अस्पताल में डॉ शिखा जंगपांगी को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। उत्तरकाशी में डॉ केशव सिंह को सीएमओ बनाया गया है। अबी तक वहां सीएमओ का कार्य देख रहे डॉ डीपी जोशी को श्रीनगर उपजिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात किया गया है। चमोली जिले में डॉ केके अग्रवाल को सीएमओ बनाया गया है। चमोली में अभी तक सीएमओ की जिम्मेदारी देख रहे वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ गुमान सिंह राणा को जिला अस्पताल गोपेश्वर का प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। सचिव स्वास्थ्य डॉ पंकज कुमार पांडेय की ओर से इसके आदेश किए गए हैं। राज्य में पिछले कई दिनों से सीएमओ और सीएमएस स्तर के डॉक्टरों में बदलाव की चर्चा थी जिसके बाद अब सरकार ने आदेश कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *