उत्तराखंड:फिर स्थगित हो गई स्टाफ नर्स परीक्षा

देहरादून: उत्तराखंड में कोई एक परीक्षा तो तय समय पर हो..! परीक्षाओं का स्थगित होना, रद्द् होना और फिर कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंसना नियति सी बन गई है। और नियति कुछ ऐसी बन गई है उत्तराखंड के बेरोजगारों की कि नौकरी का सपना देखते-देखते ओवरएज हो जाएं। इसी परंपरा को जारी रखते हुए एक बार फिर उत्तराखंड स्टाफ नर्स की परीक्षा स्थगित हो गई है। एक बार स्थगित होने के बाद यह परीक्षा उत्तराखंड के समस्त जनपदों में 15 जून को आयोजित होने वाली थी। परीक्षा स्थगित होने का कारण अपरिहार्य बताया गया है। अब अगली परीक्षा तिथि के संबंध में समाचार पत्रों के माध्यम से सूचित किया जाएगा यह जानकारी उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा दी गई है। स्टाफ नर्स की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को भेजा गया है बड़ा सवाल है कि आखिरकार एक बार फिर क्यों ये परीक्षा स्थगित की गई है इसके कारण का पता चला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *