देहरादून: उत्तराखंड में 24 घंटे में कोरोना के 5541 नए मामले सामने आए है। वहीं 168 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। वहीं 4887 लोग आज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए। कुल मिलाकर अब तक उत्तराखंड में 3896 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में अब एक्टिव मरीजों की अब सँख्या 74480 हो गई है। जिलों की बात करें तो देहरादून 1857, हरिद्वार 591, नैनीताल 517, पौड़ी 335, टिहरी 271 , ऊधम सिंह नगर में 717 मामले,
चमोली में 210, अल्मोडा 87 , चंपावत 228, बागेश्वर में 96 , पिथौरागढ़ 103, उत्तरकाशी 371 केस आये हैं।
