बिग ब्रेकिंग:उत्तराखंड सरकार ने की चार धाम यात्रा स्थगित

देहरादून: उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड सरकार ने इस साल कोरोना के हालातों को देखते हुए चार धाम की यात्रा को स्थगित कर दिया है। चारों धाम के कपाट अपने नियमित समय पर खुलेंगे लेकिन लोगों की आवाजाही नहीं होगी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।  पूजा-अर्चना नियमित समय पर की जाती रहेगी।