पिथौरागढ़ के बिरवा ताल में डूबे दो भाई, 8 वीं और 10वीं के छात्र थे…

पिथौरागढ़ (नेटवर्क 10 संवाददाता)।  पिथौरागढ़ से एक दर्दनाक खबर है। यहां दो किशोरों की ताल में डूबने से मौत हो गई। दोनों आपसे में चचेरे भाई थे और दोनों ताल में नहाने गए थे। इनमें से एक 10वीं जबिक दूसरा 8वीं का छात्र था। इस खबर से कस्बे में दुख का माहौल है। दोनों छात्रों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

घटना सोमवार की है। पिथौरागढ़ के डीडीहाट तहसील के सिन्याड़ी तोक निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को बिरवा ताल में डूबने से मौत हो गई। इनमें एक 10वीं तो दूसरा 8वीं का छात्र था। घटना से पूरा गांव स्तब्ध रह गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दोनों ताल में नहाने गए थे।

सिन्याड़ी तोक निवासी 16 वर्षीय कपिल कुमार अपने चचेरे भाई 14 वर्षीय अंशु कुमार के साथ सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे बिरवा ताल में नहाने गया था। अंशु का छोटा भाई किनारे बैठा रहा। इस बीच दोनों गहराई में चले गए। कपिल कुछ समझ पाता कि उससे पहले ही अंशु डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में वह भी डूबने लगा। यह देख अंशु के छोटे भाई ने शोर मचाया। आसपास किसी के मौजूद नहीं होने से वह करीब आधा किलोमीटर दूर घर की तरफ भागा। सूचना मिलते ही परिजनों सहित ग्रामीण मौके पर पहुंंचे।  काफी मशक्कत के बाद दोनों को ताल से निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी।

परिजनों के अनुसार कपिल ने हाल ही में 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। अंशु 8वीं कक्षा का छात्र था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *