मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए दिए ये 10 आदेश

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए दिए ये आदेश-
1-कोविड को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन पूरी सख्ती से कराया जाए।
2-हर जिले में कोविड केयर सेंटरों को मजबूत किया जाए।
3-प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थानों को बंद किया जाए।
4-राज्य की सीमाओं पर पूरी गम्भीरता से चैकिंग की जाए। प्रदेश में आने वाले दूसरे राज्यो के लोगो को आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना अनुमति न दी जाए।
5-उत्तराखण्ड वापस आने वाले प्रवासी लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
6-इसके लिये पिछली बार के पोर्टल को पुनः एक्टिव किया जाए।
7-घर लौटने पर प्रवासियों के लिये होम क्वारेंटाईन अनिवार्य किया जाए।
8-मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने की आवश्यकता है।
9-ग्राउंड में काम करने वाले फ्रंटलाईन वर्कर्स का मनोबल बढाया जाए। कोशिश की जाए कि हमारे स्वास्थ्य कर्मी और अन्य फ्रंटलाईन वर्कर्स संक्रमित न हों। इसके लिए सभी तरह की सावधानी बरती जाए।
10टीकाकरण में और तेजी लाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *