कोरोना संक्रमित हुए हरीश रावत, कल खेली थी जमकर होली

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। कल हरदा देहरादून में जमकर होली खेल रहे थे, फाग गा रहे थे और ढप की ताल पर थिरक भी रहे थे लेकिन आज कोरोना “पहलवान” की चपेट में आने की सूचना मिली है। यह सूचना खुद हरीश रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया है कि उनके परिवार के चार सदस्य भी संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लिखा कि मैंने अपना, अपनी पत्नी, बेटी, सुमित रावत और पूरन रावत का टेस्ट करवाया था। हम सभी लोग संक्रमित मिले हैं। उनके संक्रमित आने के बाद अब कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को भी संक्रमण का खतरा है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है।