उत्तराखंड के 280 स्कूलों और मदरसों में स्मार्ट क्लासेस होंगी स्थापित

देहरादून: प्रदेश के सरकारी स्कूलों और मदरसों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए राज्य सरकार अब स्मार्ट क्लासेज पर फोकस कर रही है. इसी के तहत आज सचिवालय में मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में 15 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल जनपद के चिह्नित 280 से ज्यादा सरकारी स्कूलों और मदरसों में स्मार्ट क्लास स्थापित किए जाने पर चर्चा की गई.

बता दें कि पन्द्रह सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के तहत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के आह्वान पर प्रदेश के रुड़की स्थित एकमात्र मदरसा, रहमानिया में भी स्मार्ट क्लास लगाई जाएगी, जिसे समिति की ओर से मंजूरी दी जा चुकी है.