सीएम त्रिवेंद्र का आज रुद्रप्रयाग दौरा, कालीमठ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज रुद्रप्रयाग दौरे पर हैं. इस दौरान सीएम ने कालीमठ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की. जिसके बाद सीएम जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे. वहीं कार्यक्रम के तहत सीएम द्वारा कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा. बैठक में सीएम स्थानीय लोगों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुनेंगे.